राजेपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर में मंगलवार को पूर्व प्रखंड प्रमुख स्व.सत्यनारायण निराला की याद में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उनके बड़े पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार यादव व जिला युवा राजद महासचिव संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कुश्ती में यूपी गोरखपुर की संध्या कुमारी ने बनारस की पायल पहलवान ने पटकनी देकर जीत हासिल की।
