भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं है। इस कारण गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। रेफर मरीज को 52 किलो मीटर दूर जिला मुख्यालय मोतिहारी अथवा बेतिया मेडिकल कॉलेज जैसे दूर के अस्पताल तक पहुंचने में कई बार तबीयत भी बिगड़ जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत सड़क दुर्घटना, गन शॉट,बर्न, दमा,हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मरीजों को होती है।जिन्हे त्वरित तौर पर आईसीयू में रखना अनिवार्य होता है।अव्यवस्था के कारण डॉक्टर मरीजों को लगातार रेफर कर रहे हैं।
