जिले के अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त एक्सरे सुविधा एनजीओ के माध्यम से दिया गया है। यह सुविधा सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर दिया गया है। मगर अब इन एक्सरे संचालन की गुणवत्ता व मरीज सहित तकनीशियन की सेफ गार्ड के लिए की गई व्यवस्था व एक्सरे प्लेट लेकर मरीज को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का हर महीने मॉनिटरिंग कर ऑन लाइन रिपोर्ट करने का निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति ने जारी किया है। रेडियेशन से सुरक्षा के लिए करनी है व्यवस्था बताते हैं कि एक्सरे मशीन एक बार में काफी रेडियेशन छोड़ता है। रेडियेशन इतना पावरफुल होता है कि पतली दीवाल को भी पार कर दीवाल के बगल में बैठे लोगों को भी प्रभावित कर देता है।