नेशनल हाईवे 27 पर खजुरिया से कोटवा जाने वाली मार्ग में सेंभुआपुर पंचायत स्थित बरहरवा खुर्द गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को ठोकर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक हीरा सिंह(24) सेंभुआपुर पंचायत निवासी चंद्रिका सिंह का पुत्र है। वह सेंभुआपुर स्थित एक होटल में नाइट गार्ड का कार्य करता है।
