सुगौली में आयोजित प्रथम बिहार राज्य कैडेट भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के पहले दिन विभिन्न जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 9 से 11 आयु के प्रतियोगिता में बालिकाओं के लिए 30 किलोग्राम भार में भागलपुर की संस्कृति कुमारी प्रथम स्थान पर रही। जबकि गोपालगंज के प्रिया कुमारी दूसरे स्थान पर और नवादा जिले की पूनम कुमारी तीसरे स्थान पर रही। वहीं 35 किलोग्राम भार में भागलपुर के आकृति कुमारी प्रथम और पश्चिमी चंपारण के प्रिया कुमारी दुसरे स्थान पर रही। मौके पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।