रक्षाबंधन के अवसर पर लगने वाले महावीरी मेला व महावीरी झंडा को लेकर सुगौली में काफी चहल पहल रहा। सुगौली के कई जगहों पर महाविरी मेला का आयोजन भी किया गया। नगर के कई वार्डों से चाक चौबंद व्यवस्था के बीच महावीरी अखाड़े निकाले गए। अखाड़े मे कई आयोजन समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी भी निकाली गई। जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। अंखाडे में खिलाड़ियों ने भिन्न भिन्न तरह का करतब दिखा कर लोगों को आनंदित करने का काम किया। जहां खिलाडियों ने अपने करतब व दाव-पेच का नमूना पेश किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
