सुगौली दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर दुर्गा पजा समिति सुगौली की बैठक राधाकृष्ण मठ परिसर में की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर आगामी दुर्गा पूजा की आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा किया गया। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने दुर्गा पूजा की तैयारी व सफलता को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया। वहीं बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रियांशु सर्राफ को दुर्गा पूजा समिति सुगौली का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि बाद में कमेटी का बिस्तार किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
