सुगौली प्रजापति आश्रम कांग्रेस कार्यालय के सभागार में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जंयती पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रारंभ कांग्रेस एआईसीसी सदस्य नुतन पांडेय, डीपीसीसी सदस्य शाश्वत केदार सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा सामुहिक रूप से स्व. राजीव गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कांग्रेस के बीपीसीसी सदस्य शाश्वत केदार ने संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व पीए स्व. गांधी ने देश के लिए जो किया है, उसका लाभ आज भी जनता ले रही है। आज राहुल गांधी ने देश की बिगड़ती हालत को देख कर पुरे देश में इंडिया गठबंधन बनाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
