हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घोघरहा बैरिया गांव के रिटायर फौजी 55 वर्षीय गौरी शंकर राम पिता स्व.रामलखन राम की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम सदर अस्पताल में हो गई। वे सेना से सेवा निवृत्त 2014 में हुए थे।ग्रामीणों के अनुसार वे कई बीमारियों से भी ग्रसित थे।
