कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में 20 जून से विराट रामायण मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। विराट रामायण मंदिर की लंबाई 1080 फीट व चौड़ाई 540 फीट है। जबकि अयोध्या में बन रहे मंदिर से भी ऊंचा होगा। मंदिर का क्षेत्रफल 3.67 लाख वर्ग फीट होगा। सबसे ऊं चा शिखर 270 फीट का होगा। इसके बाद 198 फीट का एक,180 फीट का चार, 135 फीट का एक, 108 फीट का पांच शिखर होंगे। मंदिर की लंबाई 1080 फीट व चौड़ाई 540 फुट होगी। मंदिर में देवी-देवताओं के कुल 22 मंदिर होंगे। मंदिर में साढ़े दस सौ टन स्टील से 3102 पिलरों का निर्माण होगा। पाइलिंग कार्य में 15 हजार क्यूबिक मीटर कंक्रीट की भी खपत होगी। मंदिर निर्माण के लिए अभी 120 एकड़ जमीन उपलब्ध है। पांच साल बाद शुरू हुआ काम कंबोडिया सरकार की आपत्ति के कारण विराट रामायण मंदिर का काम बीते पांच वर्षों से शुरू नहीं हो सका था। कंबोडिया सरकार ने मंदिर के पहले नाम विराट अंकोरवाट मंदिर के नाम पर वर्ष 2012 में आपत्ति जतायी थी। आपत्ति के बाद महावीर मंदिर न्यास ने मंदिर का नाम विराट रामायण मंदिर कर दिया।