चक्कर मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान शनिवार सुबह युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। दूसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए हुई शारीरिक दक्षता जांच में 550 से अधिक युवा शामिल हुए। करीब 30 फीसदी युवाओं ने शारीरिक जांच की बाधा को पार किया। इन सभी का देर शाम तक चक्कर मैदान स्थित मेडिकल शिविर में जांच की कवायद चल रही थी। टेक्निकल के लिए करीब पौने 13 सौ अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की थी। इसमें सिर्फ 550 युवा ही दौड़ में शामिल हुए। सौ-सौ के बैच में इन युवाओं ने रनिंग ट्रैक पर 16 सौ मीटर की दौड़ पूरी की। इनमें सफल रहें अभ्यर्थी को बीम, जीगजैग, लॉग जंप, चेस्ट और वजह माप कर शैक्षणिक के साथ आवासीय, जातिय, चरित्र आदि प्रमाण पत्र की जांच की गई। इसके अलावा बॉयोमैट्रिक पद्धति से उनका बॉयोडाटा भी पोर्टल पर अपलोड किया गया। कोड से अंतिम सत्यापन किया गया।