शहर के वार्ड 12 व 16 को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण जमला रोड में हो रहे जलजमाव से निजात दिलाने की पहल शुरू हो गयी है। इसके तहत, एनएच किनारे कच्चा नाला निकालने का काम जेसीबी से शुरू किया गया। जलजमाव से यहां के लोगों को परेशानी हो रही है। बिना बारिश के ही यहां जलजमाव है। बारिश होने पर यहां डेढ़ से दो फीट तक सड़क पर पानी का जमाव हो जाता है। यहां तक कि घरों में पानी प्रवेश कर जाता है। गली-मोहल्ले की सड़कें भी जलमग्न हो जाती हैं।