बिहार राज्य के चम्पारण जिला से अमरूल आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ पूरी निष्ठा के साथ वट सावित्री पूजा कर अखंड सौभाग्‍य की कामना की। सुबह से ही नवविवाहिता सहित महिलाएं नए-नए परिधानों में सजधज कर मौसमी फल, पकवान, प्रसाद व पूजा सामाग्री के साथ वट वृक्ष के पास पहुंची। वहीं एक दिन पहले से घरों में व्रत का अनुष्ठान विधि विधान से पूरा किया।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें