पिछले 1 वर्षों के अंदर रेड क्रॉस के अंतर्गत आईसीटीसी में 6725 निशुल्क एचआईवी की जांच और वीडीआरएल की जांच की गई है । जिसमें 80 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई जिसकी दवा आईटी सेंटर के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।नई कार्यकारिणी समिति ने नए ब्लड यूनिट को लगाया है जिसका उद्घाटन संभवत अगले सप्ताह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ के द्वारा किया जाएगा। इस मशीन के लगने से लगभग 8 जिलों के लोगों मेें गोपालगंज, छपरा ,सिवान ,पूर्वी व पश्चिमी चंपारण ,शिवहर, सीतामढ़ी तथा नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा ।शिविर में निशुल्क जांच चिकित्सा के लिए व्यवस्था की गई है।इसके साथ उचित परमर्श भी दिया गया।मौके पर दिलीप कुमार सिंह ,महेश प्रसाद सिन्हा आदि थे।
