इन दिनों शहर के कोईरिया टोला नहर चौक से रेलवे फाटक के पास तक जाम लगने से आम लोग परेशान हैं। एक तो आधा अधूरा सड़क निर्माण व दूसरी ओर लचर ट्रैफिक व्यवस्था के कारण प्रति दिन लोग जाम से जूझने को विवश हैं। शहर में ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति नहीं होने व ट्रैफिक सिग्नल वाले लाइट नहीं लगने से जाम लगता है। जिसमें जिंदगी व मौत से जूझने वाले मरीज एंबुलेंस में ही दम तोड़ देते हैं। जिसका नजारा शहर के कोईरिया टोला नहर चौक से लेकर रेलवे गुमटी तक देखा जा सकता है । कोईरिया टोला नहर चौक व बाटा चौक तीन मुहाने पर होने से बराबर जाम लगा रहता है, चिलचिलाती धूप में घंटो जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं। सबसे बुरा हाल बस में सवार स्कूली बच्चे व एम्बुलेंस में मरीज को रहता है। अभी शादी-ब्याह का लग्न जोरों पर है, नेपाल से लेकर सीमा क्षेत्र के लोग समान खरीदने के लिए मार्केट आ रहे हैं। व्यवसाय पर असरचैम्बर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष अरूण गुप्ता, महासचिव आलोक श्रीवास्तव बिमल रूंगटा ने बताया कि शादी ब्याह के लिए लोग नेपाल के साथ साथ सीमा क्षेत्र के दूर दराज से लोग आ रहे हैं।