सुगौली व बंजरिया से पुलिस ने दो लुटेरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के खिलाफ सात लूट के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुगौली के एक एजेंसी के कर्मी से 28 फरवरी 2022 को सात लाख रुपये लूट हुई थी। इस मामले में सुगौली के परशुरामपुर के पुण्यदेव सिंह उर्फ प्रेम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ सुगौली में लूट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। लूट के इस मामले में छह बदमाशों की संलिप्तता पायी गयी थी। पांच आरोपित पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजे जा चुके हैं। पुण्यदेव सिंह फरार था जिसे पकड़ा गया।
