फर्जी रूप से नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र हासिल करने के आरोप में दस भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होने के बावजूद नकली कागजात पेश कर नेपाली नागरिकता हासिल कर लिया।नेपाल के अपराध अनुसंधान कार्यालय के एसएसपी मनोज केसी ने बताया कि उन्होंने परसा,बारा, सिरहा, रुपंदेही समेत विभिन्न जिलों से फर्जी कागजात के आधार पर नेपाली नागरिकता हासिल कर ली। मामले में दस भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
