मोबाइल वाणी के लिए ताजातरीन खबरों के साथ शम्भू शरण (1) जलापूर्ति योजना किया जाएगा दुरुस्त पूर्वी चंपारण जिले के नौ नगर निकायों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने की प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरु हो गई है।पाइप लीकेज को ठीक और मरम्मत कराने का काम नगर निकाय के द्वारा कराया जाएगा।नगर निकाय की 40 हजार की आबादी पर एक टीम रहेगी।जिले के रक्सौल, ढाका,चकिया,केसरिया, सुगौली, मेहसी,अरेराज व पकड़ीदयाल नगर निकाय में यह टीम काम करेगी। (2) बाइक चोर गिरोह के तीन धराये बंजरिया थाना पुलिस ने क्षेत्र से बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधियों को एक देसी कट्टा ,दो कारतूस, एक मास्टर चाबी और 4 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। (3) जल्द पकड़े जाएंगे बैंक लुटेरे चकिया में आईसीआईसी बैंक से बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। बैंक लूट की इस घटना की जांच में पूर्वी चंपारण की पुलिस टीम जुटी हुई है। (4) चलेगी स्पेशल ट्रेन मोतिहारी से पाटलिपुत्र के लिए 15 अप्रैल से चलने वाली ट्रेन को मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह झंडी दिखाकर रवाना करेंगे इसको लेकर रेलवे ने आधिकारिक मंजूरी देते हुए विभागीय पत्र जारी किया है।और इसकी सूचना इस रूट के स्टेशनों को भेजी गई है। वही इस ट्रेन को रक्सौल से नही चलाने को लेकर रामगढ़वा,सुगौली के लोगों में काफी असंतोष है। इन जगहों के लोगों ने इस ट्रेन को रक्सौल से चलाने की मांग की है। (5) बैंक अध्यक्ष हुए निर्वाचित हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप यादव को हराकर सुदर्शन सिंह ने चुनाव जीत लिया है, चुनाव में सुदर्शन सिंह को 239 मत मिले जबकि दिलीप यादव को 155 मत मिले ।जीत की खुशी पर सुदर्शन सिंह के समर्थकों की ओर से मिल रही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फटाफट और ताजा खबरों का यह बुलेटिन पूरा हुआ।इस तरह की ताजा खबरों को सुनने के लिए मोबाइल चैनल से जुड़े रहिये। फटाफट खबरे --13 अप्रेल-- ताजा खबरो को सुनने के लिए मोबाइल वाणी के साथ जुड़े रहिये
