पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) फटाफट और ताजातरीन खबरों के साथ पूर्वी चंपारण से मैं हूँ शम्भू शरण (2) हरसिद्धि के मटियारिया नन्हकार में बाइक चोरी करते रँगे हांथों पकड़ाया। देर रात में दरवाजे पर खड़ी बाइक चुराते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ हरसिद्धि पुलिस को सौंपा। (3) कोर्ट परिसर से हथकड़ी सरका कर भागा हुआ चोर पकड़ाया। हरसिद्धि के मटियारिया नन्हकार से चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया है। यह चोर 31 मार्च को कोर्ट परिसर से भागा था। पकड़ाए चोर से हरसिद्धि पुलिस पूछताछ में है जुटी। (4)पहाड़पुर थाना क्षेत्र में 36 घंटे पूर्व गोली मार कर हुई हत्या में अब तक नही हुआ एफआईआर पहाड़पुर में हुई हत्या मामले में पुलिस संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ।परिजन से आवेदन नही मिलने पर पुलिस जांच के आधार पर और एफएसएल की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में। फटाफट खबरों का यह बुलेटिन समाप्त हुआ।इस तरह की ताजा और फटाफट खबरों को सुनने के लिए हमारे चैनल से जुड़े रहिए। धन्यवाद खबरें फटाफट--10 अप्रेल--चंपारण मोबाइल वाणी।