सुगौली, पू च:--सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली के द्वारा प्रखंड के अलग-अलग सात जगहों पर स्वास्थ्य मेला लगाया गया। मेले का आयोजन सीएचओ और एएनएम के द्वारा किया गया था। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर शुभम कुमार, बीसीएम नितेश कुमार गिरी और अन्य डॉक्टरों सहित एएनएम शामिल हुई। स्वास्थ्य मेले में टीवी और क्षय रोग से संबंधित रोगों से प्रभावित लोगों की जांच की गई।स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों की जांच के बाद उनको स्वस्थ्य रहने के लिए कई बातों का ध्यान रखने को कहा गया।और तत्काल उपलब्ध दवाइयां दी गई। स्वास्थ्य मेले के बारे में बीसीएम नितेश गिरी ने बताया कि प्रखंड के कोरैया, खोड़ा,बगही,कैथवलिया, गोपालपुर,सुगांवडीह में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में अमित कुमार,डॉक्टर विवेक सरकार, हसरत परवीन, पिंकेश कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।