हिंदू नवजागरण मंच का द्विवार्षिक जिला अधिवेशन भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्रत्त्ी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विगत दो वर्षों की संगठनात्मक समीक्षा तथा आगामी दो वर्षों के लिए जिला कार्यकारी मंडल का गठन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी। जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि संगठन जिला के पांच सौ गांवों में मंगल मिलन केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करेगा। साथ ही संगठन विस्तार के लिए जिले के एक हजार गांवों में संपर्क स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य संरक्षक प्रो शोभाकांत चौधरी के द्वारा सत्र 2023-25 के जिला मंगल समिति के लिए जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्रत्त्ी, जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार, जिला उप प्रधान शम्भु प्रसाद जायसवाल एवं सुरेश नारायण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला कार्यकारी संजय कुमार तिवारी,शशि भूषण शर्मा,आन्नद मिश्र, कुन्दन कुमार, तुलसी प्रसार प्रमुख त्रिलोकी नाथ चौधरी, शास्त्रत्त् प्रसार प्रमुख उचित नारायण झा, शस्त्रत्त् प्रसार प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, बौद्धिक प्रमुख रमेश यादव, मंगल यात्रा प्रमुख शैलेन्द्र तिवारी, कार्यालय प्रमुख राममनोहर, संरक्षक मंडल के सदस्य मुरारी शरण पांडे, अरविंद मिश्रा, जगदीश प्रसाद, सुरेश प्रसाद सिंह का प्रस्ताव रखा जिसे सदन द्वारा अनुमोदन किया गया। नवनियुक्त जिला प्रधान द्वारा मोतिहारी, ढाका, पताही,अरेराज, पकड़ीदयाल, केसरिया,पीपरा कोठी प्रखंडों में प्रखंड मंगल समिति एवं जिले के शेष सभी प्रखंडों के लिए संरक्षक एवं संयोजक की घोषणा की गई। धन्यवाद ज्ञापन मुरारी शरण पांडे एवं मंच संचालन संजय कुमार तिवारी ने किया।