प्रखंड के सभी एचएम की गोष्ठी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बीईओ ने एचएम को समय सीमा के अंदर शाला सिद्धि से संबंधित फॉर्मेट को ऑनलाइन सबमिट करने का सख्त निर्देश दिया। ठंड के कारण विद्यालय का शैक्षणिक कार्य बंद होने के बावजूद सभी विद्यालय ससमय खुले और समय से ही बंद हो। विद्यालय में सभी शिक्षक व एचएम विद्यालय संबंधी सभी पंजी का संधारण तथा विद्यालय का पेंडिंग कार्य करना सुनिश्चित करें। वहीं जनगणना कार्य में लगे हुए सभी प्रगणक पर्यवेक्षक जनगणना का कार्य करेंगे।