मोतिहारी। नेपाल पुलिस ने 4 लाख 49 हजार 500रुपये के साथ दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। इन्हें जांच के दौरान रौतहट के गौर बॉर्डर से पकड़ा गया है। बताया गया है कि भारत से नेपाल की ओर आ रही बाइक पर सवार दो भारतीय नागरिकों से चार लाख 49 हजार 500 रुपये बरामद किये गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसमें बिहार के मोतिहारी अंतर्गत गोपालपुर बलहा चौक निवासी आजाद कुमार मालाकार (35)व संजीव कुमार तिवारी हैं। रौतहट के एसपी पुलिस वीर बहादुर बुढामगर ने बताया कि चार लाख 49 हजार पांच सौ रुपये व बाइक समेत दोनों भारतीयों को हिरासत लिया गया।
