प्रखंड क्षेत्र में रविवार को नव वर्ष की धूम रही। इसको लेकर क्षेत्र में काफी चहल-पहल रहा। नए वर्ष के स्वागत में अहले सुबह लोगों ने पटाखे फोड़ स्वागत किया। ठंड का परवाह किए वगैर बच्चे नये साल के तैयारी में शनिवार के शाम से हीं तत्पर रहे। उससे पहले लोगों ने आधी रात से हीं एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देने लगे। नववर्ष की बधाई व शुभकामना देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहता। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
