संग्रामपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर मोतिहारी। उतरी भवानीपुर पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवन परिसर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर लगा आम जनों का इलाज किया गया। जिसका उद्घाटन जिप सदस्य पंकज कुमार द्विवेदी, मुखिया रेणु देवी के प्रतिनिधि ओंकार प्रसाद व सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक नीरज कुमार ने संयुक्त रूप ने किया। उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन नही होने के कारण पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया। जहां रविवार को छोड़कर सभी कार्य दिवस को एएनएम रिचा भारती के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जायेगा।जिप सदस्य श्री द्विवेदी ने बताया कि उनके मांग पर सीएस ने भटवलिया, बरवा,भवानीपुर, जलहा,पकड़ी व सरैया बदुराहा में एएनएम की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि संग्रामपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की व्यस्था की जाय जिसकी मांग की है। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ शशिभूषण कुमार, रूपेश सिंह,गुड्डू सिंह,बीसीएम आदि लगे थे । मौके पर पूर्व सरपंच हीरा लाल प्रसाद,शेख अदालत, मनोज सिंह आदि थे।
