डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित मिनी मैराथन दौड़ के मौके पर हजारों की संख्या में उमड़े युवक-युवतियों को जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा, मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए जरूरी है कि मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मतदाता सूची में नाम रहना आवश्यक है। कहा की मतदाता बनकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेते हुए लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक साल में 4 बार अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। जिसका जब भी 18 वर्ष पूर्ण हो जाए उसी समय मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है। पहले यह मौका साल में एक बार आता था अब हर 3 महीना पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।