जिले के तुरकौलिया, अरेराज, संग्रामपुर, कोटवा, पहाड़पुर समेत अन्य प्रखंडों में घर-घर घूम कर टीबी रोगियों का निरीक्षण किया जा रहा है। पूर्वी चम्पारण के सीडीओ डॉक्टर रंजीत राय और डॉक्टर्स फॉर यू के जिला समन्वयक रंजन कुमार वर्मा ने बताया कि डोर टू डोर घूमकर टीबी के रोगियों की वस्तु स्थितियों का आकलन किया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि डॉक्टर्स फॉर यू संस्था जो टीबी रोगियों की जांच से लेकर दवा तक फ्री उपलब्ध करा रही हैं, वह टीबी मरीजों को सही समय से मिल रही हैं या नहीं।
