बैरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। इसके लिए सीओ बैरिया ने सिविल सर्जन को 73 डिसमील जमीन सौंप दी है। गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ बीरेन्द्र कुमार चौधरी बीडीओ व सीओ के साथ सीएचसी के निर्माण के लिए मिली भूमि का निरीक्षण करने गए। डॉ बीके चौधरी ने कहा कि अब बैरिया के जर्जर स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को मुक्ति मिलेगी। जल्द ही नए भूमि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा।
