बिहार सरकार के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को सरकार द्वारा क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण हेतु पताही प्रखंड में बखरी पंचायत का किया निरीक्षण किया। जिलाधिकारी महोदय ने राजकीय मध्य विद्यालय बखरी एवं श्री श्याम सुंदर पाठक उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी का जायजा लिया तथा स्कूल में पहुंच एमडीएम में बनाए गए भोजन को खाकर भोजन की गुणवत्ता का जांच किया। वही विद्यालय के प्रांगण में भवन निर्माण कार्य प्रगति को भी उन्होंने देखा एवं संबंधित पदाधिकारी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...