बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमरूल आलम जानकारी दे रहे हैं की सरकार मनरेगा योजना की मदद से मजदूरों को आसानी से रोजगार उपलब्ध करवाना चाहती थी। लेकिन यहाँ मजदूरों के हक़ का काम मशीनों द्वारा करवा कर पैसों का बंदरबाँट कर लिया जा रहा है। मजदूरों को रोजगार ही नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि पंचायत वाले सभी कार्य मशीनों की मदद से पूरा कर लिया जा रहा है
