बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमरूल आलम ने जानकारी दी कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचभेड़वा में पढ़ने वाले बच्चो के भोजन नहीं मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा ग्रामीणों ने कहा की विद्यालय में बनने वाले मध्याहन भोजन को बच्चो के बीच वितरण नहीं किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है की विद्यालय में प्रधानाध्यापक नियमित नहीं आते हैं। स्कुल छह जून से खुलने के बाद भी मध्याहन भोजन नही बना है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
