पुरनहिया स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार की संध्या मे पीएचसी का निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम मे एईएस वार्ड में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली.तत्पश्चात लेबर रूम का भी निरीक्षण किया. इस दौरान एईएस के उपचार एवं बचाव से संबंधित दवाओं का भी अवलोकन किया.उक्त बीमारी से बचाव के लिए उपयुक्त दवाओं की पर्याप्त मात्रा होने पर संतोष जाहिर किया.डायरेक्टर डॉ सिंह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एईएस से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लायी जानी चाहिए.ताकि अधिकाधिक संख्या मे लोगों को जागरूक कर उक्त बिमारी से बचाव मे मदद मिल सके.इसके लिए चिकित्सकों व कर्मियों की टीम बनाकर गांव गांव मे जाकर आमजनों के बीच जागरूकता फैलाने पर जोर दिया.डॉ सिंह ने कहा कि एईएस से बचाव में जागरूकता का महत्वपूर्ण योगदान है.उन्होंने कहा कि प्रत्येक मां अपने बच्चे को रात मे बगैर खाना खिलाए सोने मत दें.साथ ही सुबह जगते ही अपने बच्चे की जानकारी भी लें.वही बच्चों को तेज धूप से बचाने की भी सलाह दी.बुखार होने की स्थिति मे उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाए.मरीज को लाने मे एंबुलेंस नहीं होने की स्थिति मे प्राइवेट गाड़ी से लाने पर उसका भाड़ा तुरंत स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया जाएगा.इस दौरान एनसीडीओ डॉ सुरेश राम,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पवन कुमार निरालाबीएमसी मनीष कुमार,भीबीडीएस सचिन कुमार,केयर इंडिया से आमोद कुमार सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
