शहर के एक निजी होटल में वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी महेश्वर सिंह को समर्थन का एलान किया है। उक्त बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविवार को कही। उन्होंने कहा कि बिहार कि राजनीति के बारे में सब लोग जान रहे है। कुछ छुपा नही है। हमारे सभी वार्ड सदस्य,मुखिया, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी को महेश्वर सिंह को समर्थन देने का मन बना लिया है। क्योंकि मैं व मेरा पार्टी संघर्ष करने वाला व्यक्ति व पार्टी है। इसलिए हम संघर्ष करने वाले लोगो का साथ देते है। इस अवसर पर उनके साथ प्रत्याशी महेश्वर सिंह,कॉंग्रेस नेता अरुण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
