बिहार राज्य के चम्पारण जिला के रीगा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने निशांत कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़की की उम्र 18 से बढाकर 21 करने का जो फैसला लिया गया है वो बहुत ही अच्छा है। इससे लड़कियों को भी पढ़ने का मौका मिलेगा।इसके हिसाब से लड़का की शादी की उम्र भी बढ़ना चाहिए। लड़कियाँ पहले मैट्रिक तक ही पढ़ाई कर पाती थी लेकिन उम्र बढ़ जाने से इंटर तक पढ़ाई कर सकेंगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
