हमारी श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि पीएचसी पकड़िया में एक अदद चापाकल नही होने से कर्मियों को पीने की पानी की समस्या होती है। स्वास्थ्य प्रबन्धक आदित्य रंजन ने बताया कि पीएचसी के सामने ट्राइसेम भवन में शिफ्ट कार्यालय के कर्मियों के लिए परेशानी है। लिपिक विजय प्रसाद ने कहा कि पानी पीने के लिए पीएचसी में सड़क पार कर जाना पड़ता है। जबकि ट्राइसेम भवन के अंदर ही नल जल योजना की टँकी लगाया गया है। परन्तु इसमे स्टार्टर नही होने के कारण पानी की आपूर्ति नही है। इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार झा ने बताया कि उन्होंने मुखियापति दीपक कुमार सिंह व बीडीओ से भी शिकायत कर चुके है।