प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया पुरनहिया।प्रखंड क्षेत्रों में भी 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  प्रखंड क्षेत्र मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जबकि कई विद्यालयों में बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार,पुरनहिया थाना में मुन्ना कुमार, जिवीका कार्यालय में अशोक कुमार, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष रामविनय कुंवर , कपुरी सभागार जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अरुण मिश्रा सरपंच विरेन्द्र कुमार सिंह भाजपा सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह राणा, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शिवलला सिंह विभिन्न पंचायत के मुखिया , विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयो  सहित कई जगहों पर शान से तिरंगा फहराया गया।