पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के कोलुहा ठीकहा पंचायत के मनरेगा भवन में रविवार को नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वधान में स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर श्रमदान एवं पौधारोपण किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया आस नारायण शाह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया।नेहरू केंद्र के प्रियदर्शनी कुमारी ने स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर श्रमदान एवं पौधारोपण का आयोजन करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए युवाओं को विवेकानंद से प्रेरित होकर उनके कुशल कार्य संघर्ष सहित कई बिंदुओं को युवाओं को अपने दिनचर्या के रूप में ढालना चाहिए। वही श्री प्रियदर्शनी ने श्रमदान पर प्रकाश डाला एवं पौधे लगाने से क्या-क्या फायदे सहित के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं पौधारोपण को अहम बिंदु भी बताया जिसका मुख्य उद्देश्य जन संरक्षण करना जिससे जल को बचाने के लिए श्रमदान किया जाएगा सहित बिंदुओं पर चर्चा की ।मौके पर पीडीएस स्कूल संचालक वरुण कुमार ,खुशंनन्दन कुमार, उप मुखिया बादल पासवान, रघुवंश प्रसाद , हरिनारायण राय ,रामप्रवेश कुमार, रामू कुमार, चंद्रिका कुमार, मोहम्मद महताब अंसारी, श्याम कुमार ,रोशन कुमार ,वकील कुमार, ऋषि कुमार, रवि रंजन कुमार, सहित कई युवा उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
