पुरनहिया प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख प्रमोद शाह ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है । सोमवार को प्रमुख श्री शाह ने अन्य पंचायत समिति सदस्यों के साथ फीता काटकर कार्यालय में प्रवेश किया व पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख को फूल का गुलदस्ता भेंट की।और कार्यभार संभाला। कार्यालय में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार उपस्थित थे । एवं प्रखंड प्रमुख श्री साह ने बताया कि प्रमुख होने के नाते प्रखंड के सभी पंचायतों में विकास का कार्य निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ किया जाएगा किसी के साथ भेदभाव नहीं करने का भरोसा उन्होंने दिलया ।इस अवसर पर नव निर्वाचित उप् प्रमुख नीतू कुमारी , पूर्व उप प्रमुख शीतल गुप्ता, मोहम्मद जलील, लल्लन मिश्रा, जिला परिषद सदस्य पृथ्वीनाथ बैठा ,मुखिया शशि भूषण पांडे,सतन राय ,ललन राम ,नंदेश्वर झा ,प्रभु ठाकुर, राकेश कुमार, सहित प्रखंड के पंचायत समिति मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
