पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के बसंत जगजीवन टोले गढ़वा में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक निवेशक शिक्षा जागरूकता एवं वित्तीय शिक्षा शिविर कैंप  मंगलवार को बसंत जगजीवन के शाखा प्रबंधक शिव शंकर सिंह के स्थित आवास पर कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बसंत जगजीवन पंचायत के मुखिया शशि भूषण पांडे ने की । एवं शिवहर शाखा प्रबंधक अमन चौधरी के द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में  बताया कि आपका बैंक आपका घर के तहत सूचित किया गया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आधार से मोबाइल नंबर लिंक किया जाएगा । साथ ही 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।