पुरनहिया बसंतपट्टी गांव से पूरब स्थित पानी टंकी के पास मुढी-कचरी बेंचकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करनेवाली एक गरीब महिला की गरीबी पर तरस खाकर एक पुलिस द्वारा कम्बल दिया गया है।बसंतपट्टी गांव की महिला अनिता देवी जिसका पति रामचंद्र साह विकलांग है,उसे जाड़े मे ठिठुरता देख स्थानीय थाना मे पदस्थापित पुअनि पिन्टू साह द्वारा कम्बल दिया गया है ताकि वह विकलांग भीषण पड़ रहे ठंडक से अपने को सुरक्षित रख सके।पुलिस का यह मानवीय संवेदना चर्चा का विषय बन गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।