विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2021का आयोजन पुरनहिया--विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2021का आयोजन सोनौल सुल्तान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनौल सुल्तान मे आयोजन किया गया है।खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ आशीष कुमार ने फीता काटकर किया।इस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के तहद फैन्सी मैच 100मीटर दौड़ एवं कबड्डी खेल बालक वर्ग द्वारा संपन्न हुआ।18 दिसम्बर से 22दिसम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहद सोमवार को 14,17एवं19उम्र के बीच बालक-बालिका के दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमे 14आयु वर्ग मे सुमन कुमारी, एम-एस दोस्तीया प्रथम स्थान प्राप्त की,मिन्टू कुमारी,एम एस अशोगी द्वितीय तथा तृतीय स्थान सीमा कुमारी, दोस्तीया ने हासिल किया।बालक वर्ग मे गौरव कुमार, एम एस, अशोगी प्रथम, विक्की कुमार, एम एस,दोस्तीया दूसरा स्थान तथा गौतम कुमार एम एस सोनौल सुल्तान तृतीय स्थान प्राप्त किया।200मीटर,400मीटर,800मीटर और3000मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे सभी आयु वर्ग के बालक और बालिका के बीच संपन्न हुआ जिसमे 19 वर्ष आय वर्ष के3000मीटर के दौड़ मे धर्मेंद्र कुमार उच्चतर माध्यमिक , बसंतजगजीवन के छात्र प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता कार्यक्रम बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।
