डुमरी-कटसरी प्रखंड के श्यामपुर बाजार पर होनेवाले कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शनिवार और रविवार को जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।दंगल प्रतियोगिता के आयोजक मंटू कुमार सिंह ने प्रखंड के कई गांवो मे जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे यूपी,एमपी, हरियाणा,बिहार व नेपाल के महिला व पुरूष पहलवान भाग ले रहे है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
