जिलाधिकारी ने आज भी बैर्गेनिया सहित कई छठ घाटों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण,सौहाद्रपूर्ण एवम सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी* *एवम* *पुलिस अधीक्षक ने अपने संयुक्त आदेश के तहत 476 दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति किया है,साथ ही पर्याप्त* *संख्या में* *पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त गश्तीदल एवम क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। सभी 17 प्रखंडो के लिए वरीय पदाधिकारियो को प्रखंडो का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। विधिव्यवस्था के आलोक में पूरे जिले को तीन भागों में बांटकर अपर समाहर्ता के स्तर के पदाधिकारी को उसकी जबाबदेही दी गई है। समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गईं है,जिसका दूरभाष नंबर 06226-250317,250318,250320,250321 है। छठ पर्व के अवसर पर संभावित भीड़ को नियंत्रण करने तथा छठ व्रतियों के आने-जाने में सुविधा के दृष्टिकोण से डुमरा ग्रामीण तथा सीतामढ़ी शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गो एवं घाटों पर स्थाई रूप से विशेष यातायात व्यवस्था लागू किया गया है। छठ घाटों पर पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 10 एवं 11 नवम्बर को सम्पूर्ण जिले में नाव परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सभी छठ घाटों पर सादे लिबास में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। सभी मॉडल घाटों पर कोरोना जाँच एवम वैक्सिनेशन की भी सुविधा रहेगी। मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। जिलाधिकारी ने आज भी सुदूर बैर्गेनिया सहित कई प्रखंडो के छठ घाट का अवलोकन भी किया एवम प्रशानिक तैयारियो का जायजा लिया।