पंचायत आम निर्वाचन छठे चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के बेलसंड एवं मेजरगंज के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान जारी। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय स्वयं मतदान केंद्रों का कर रहे है,निरीक्षण। पल-पल की गतिविधियों पर रख रहे है कड़ी नजर। राज्य निर्वाचन आयोग से प्रतिनियुक्त प्रेक्षक भी क्षेत्रभ्रमण कर मतदान केंद्रों का ले रहे है जायजा।बायोमेट्रिक सिस्टम से फर्जी वोटरों पर कड़ी नजर। 3 बजे अपराह्न तक बेलसंड में 50.48%वही मेजरगंज में 54.5% प्रतिशत मतदान हो चुका है। महिला मतदाताओ में भारी उत्साह। अपराह्न 3 बजे तक बेलसंड में 59.96 %, एवम मेजरगंज में 61% प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया है,वही बेलसंड में 44% एवम मेजरगंज में 48 % प्रतिशत पुरूष मतदाता ने मतदान किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
