बिहार राज्य से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पंचायत आम निर्वाचन पाँचवे चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के बाजपट्टी एवं पुपरी के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान सम्पन्न हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर 5 बजे तक पहुँचे मतदाता अब भी कतार मे लगे हैं
