पुरनहिया पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय मे चौथे दिन भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही . निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि नामांकन के चौथे दिन कुल 296 अभ्यथियों ने अपना नामांकन पर्चा किया . जिसमे मुखिया पद के लिए 16,सरपंच पद पर 17,पंसस पद मे 24,वार्ड सदस्य पर 170 व पंच पद से 69 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया . मुखिया पद के लिए अदौरी से विनय कुमार सिंह,कामेश्वर सिंह,लक्ष्मण कुमार,बखार चंडिहा से ममता बाजपेयी,गीता देवी,उर्मिला देवी बसंत जगजीवन से हरिओम कुमार,अरुण कुमार तिवारी,कंचन देवी,उज्जवल कुमार,बसंतपट्टी से संजीव कुमार,संजय कुमार,भोला सहनी,बराही जगदीश से उमेश पासवान व दोस्तीया से कांति देवी ने अपना नामांकन पर्चा भरा . सरपंच पद के लिए अदौरी से पूनम देवी,पवन देवी,पूजा कुमारी,उर्मिला देवीबखार चंडीहा से चंदा देवी,चुनरी देवी,रीना देवी,माला द्विवेदी,बसंत जगजीवन से सुजीत कुमार,राघवेंद्र कुमार,वीरेंद्र कुमार सिंह,रंजीत कुमार,अंजय कुमार,राधेश्याम कुमार,बसंतपट्टी से सत्यनारायण पांडे,पवन कुमार सिंह व दोस्तीया से तेज नारायण शर्मा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया . वही पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अदौरी से राजू दास,राजेश दास,कन्हैया कुमार राम,रूपम सदा,नीलम कुमारी,बखार चंडिहा से प्रमोद साह,बसंत जगजीवन से गुड्डी कुमारी,गुलाब देवी,बसंतपट्टी से अंजनी देवी,अमृता कुमारी,गायत्री देवी,बराही जगदीश से श्याम कुमार ठाकुर,कामेश राउत,अमिता देवी,सुधा झा,दोस्तीया से सरोज कुमार झा,शंकर पासवान,सीमा देवी,आशुतोष,पूनम गुप्ता,रीता सिंह,रिंकू देवी एवं बैरिया से माधुरी देवी व सुनीता देवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया . इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चुस्त-दुरुस्त दिखें। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
