पुरनहिया पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय मे पांचवें दिन भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही . निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि नामांकन के पांचवें दिन कुल 154 अभ्यथियों ने अपना नामांकन पर्चा किया . जिसमे मुखिया पद के लिए 6,सरपंच पद पर 3,पंसस पद मे 17,वार्ड सदस्य पर 76 व पंच पद से 46 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया . मुखिया पद के लिए बखार चंडिहा से प्रेमा देवी,बसंतपट्टी से रामबाबू सिंह,कोल्हुआ ठिकहां से राजा कुमार चंद्रवंशी,कामेश्वर साह,अक्षय कमल राज,दोस्तिया से जमीला खातुन ने अपना नामांकन पर्चा भरा . सरपंच पद के लिए बखार चंडीहा से सुर्यमुखी देवी,बसंतपट्टी से रंधीर कुमार,अरूण कुमार साह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया . वही पंचायत समिति सदस्य पद के लिए बसंत जगजीवन से मिथलेश देवी,बसंतपट्टी से अनार देवी,बराही जगदीश से बबीता देवी,शिवनारायण सिंह,मो साहिद,वसीर अकरम,फैयाज हुसैन,मुन्ना भगत,खैरापहाड़ी से सत्येन्द्र दास,राजेश दास,बैजू पासवान,हथिसार से अजित कुमार सिंह,ठिकहां बैजू राय,अच्छेलाल कुमार एवं बैरिया से वीणा देवी,नीतू कुमारी व आशा देवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया . इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तत्पर दिखें। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।