पताही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलाही राम गांव में शुक्रवार संध्या के समय बेलाही राम गांव से सटे नाले में अपने बच्चों का कपड़ा धोने गई थी पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में जाने से उसकी मृत्यु हो गया। रूबी देवी के घर वाले रात भर शव को तलाश करने में जुटे हुए थे। शनिवार सुबह गांव की महिलाओं सोच करने निकली तब रूबी का मृत शरीर नाले के पानी में तैरता हुआ नजर आया महिलाओं द्वारा इसकी सूचना गांव को लोगों को दिया गया। गांव के लोग मृतक को देखने के लिए नाले पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद को जानकारी दी। पताही थाना अध्यक्ष सूचना पर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
