उज्ज्वला गैस योजना के तहत मुफ्त में लाभान्वित करना भी उपभोक्ताओं को रास नहीं आ रहा है। नित बढ़ रहे रसोई गैस के दाम से हलकान उपभोक्ता गैस रिफिलिंग से हाथ खींच रहे हैं। सरकार के द्वारा लागू की गयी इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लाखों उपभोक्ताओं को गैस का कनेक्शन दिया गया है। लेकिन रसोई गैस के मूल्यवृद्धि से अधिकांश उपभोक्ता गैस का उठाव कम कर रहे हैं।
