बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला के सुप्पी प्रखंड के मसाहि ग्राम के वार्ड 15 से मोनु कुमार और इनके साथ राम देव राय हैं ,वे मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि वृद्धा पेंशन का लाभ पाने के लिए कई बार आवेदन जमा किए लेकिन कर्मचारी कहते हैं कि समय बीत गया है अब आवेदन जमा नहीं होगा। जिस कारण ये पेंशन का लाभ उठाने से अब तक वंचित हैं
